फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार का इनामी आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

Sat, 16 May 2015 11:15 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या और धोखाधड़ी के मामले में 12 साल से फरार चल रहे थाना गजरौला के गांव पिपरियाकरम निवासी तरसेम सिंह को पुलिस ने पंचकूला (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह नाम बदलकर पंचकूला में रहकर मजदूरी कर रहा था।
विज्ञापन

एसपी जेके शाही ने बताया कि थाना गजरौला क्षेत्र में वर्ष 2000 में हुई एक हत्या के मामले में गांव पिपरियाकरम निवासी तरसेम सिंह जेल गया था। उसने हाईकोर्ट के फर्जी कागजात बनाकर वर्ष 2003 में स्थानीय अदालत से जमानत करा ली थी। अदालत ने जब कागजों का सत्यापन कराया तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। जमानत पर छूटा तरसेम सिंह फरार हो गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी तरसेम के खिलाफ थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। शासन की ओर से उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। फरार आरोपियों की टॉप टेन सूची में तरसेम सिंह का दूसरे नंबर पर नाम शामिल था। उन्हाेेंने बताया कि उनके निर्देशन में पुलिस की टीम उसे तलाश कर रही थी। इसी बीच आरोपी तरसेम सिंह के राजस्थान के पंचकूला में रहने की जानकारी मिली थी। इस पर प्रभारी निरीक्षक गजरौला अशोक बुद्धप्रिय और एसआई जोखनलाल यादव के नेतृत्व में दो टीमें पंचकूला भेजी गई। शनिवार को टीम उसे गिरफ्तार कर वापस लौट आई। उन्होंने बताया कि वह पंचकूला में अपना नाम बदलकर रह रहा था। गिरफ्तार आरोपी का पुलिस ने शनिवार को चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें