फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित पोस्ट मामले में हुआ समझौता

Sun, 09 Oct 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा में फेसबुक पर धार्मिक पोस्ट पर विवादित टिप्पणी मामले में आरोपी शिक्षक और शिकायत कर्ता में समझौता हो गया है। 
विज्ञापन

शनिवार को बरखेड़ा में एक पक्ष के लोगों ने तहरीर देकर प्राइमरी के एक शिक्षक पर फेसबुक पर आई धार्मिक पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। मामला दो समुुदायों से जुड़ा होने पर पुलिस ने गंभीरता से लेकर दोनों पक्षों को तलब कर जांच शुरू की। सीओ बीसलपुर बीपी सिंह और एसओ ओमहरि बाजपेई ने दोनों पक्षों से वार्ता कर जानकारी ली। इसके बाद दोनों पक्षों को साथ बैठाकर बातचीत की गई। इस बीच आरोपी शिक्षक ने टिप्पणी न करने की बात कही जब कि शिकायतकर्ता कार्रवाई पर अड़ा रहा। देररात तक चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता के बाद तहरीर वापस ले ली गई है। आरोपी को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें