शौच के लिए बाग की ओर जा रही किशोरी से गांव के चार युवकों ने छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी गई। पिता ने नामजद तहरीर देकर पुलिस को दी है। कोतवाली क्षेत्र के निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह उसकी 11 वर्षीय पुत्री बाग में शौच को गई थी। इस बीच गांव के चार युवक किशोरी का पीछा करते हुए पहुंच गए और छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम रहे लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आते देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। किशोरी ने घर लौटकर पिता को घटना की जानकारी दी। वह बेटी को लेकर बीसलपुर थाने गए और घटना की तहरीर दी। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर छेडछाड़, जान से मारने की धमकी देने, और पॉक्सो एक्ट के तहत अजय कुमार, पातीराम, नेमचंद और रामदयाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।