फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस छावनी बना इलाका

Thu, 25 May 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
पुलिस छावनी बना इलाका
विज्ञापन
 बुधवार देर शाम बवालियों को खदेड़ने के बाद प्रशासन और पुलिस ने सख्ती शुरू की। जिले के दस थानाध्यक्ष, यूपी 100 की दर्जनों गाड़ियां, पुलिस लाइन और कार्यालय का पूरा फोर्स मौके पर बुला लिया गया। पूरनपुर गेट पुलिस चौकी से लेकर ग्राम कैंच तक हाईवे पर सिर्फ खाकी वर्दी ही दिखाई दे रही थी। वहीं पुलिस की गाड़ियों की लाइन लगी थी। हाईवे से गांव जाने वाले हर मोड़ पर पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। घटनास्थल पर रात में ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। रात में ही धारा 144 लागू होने का एनाउंस कर दिया गया था। इसके तहत लोगों को एक जगह इकट्ठा न होने की चेतावनी दी गई। एएसपी व सर्किल अफसर रातभर मौके पर जमे रहे। बाहरी जिलों से भी पुलिस बल बुला लिया गया था। एसपी देव रंजन वर्मा भी इलाके में घूमते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें