कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को मोहल्ला ग्यासपुर के एक बाग में छापा मारकर गोवंशीय पशुओं का डेढ़ क्विंटल मांस बरामद करने के साथ एक कसाई को मौके से ही गिरफ्तार करने का दावा किया है। जबकि एक कसाई भागने में सफल रहा। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुरुवार को मोहल्ला ग्यासपुर के एक बाग में छापा मारा। पुलिस ने मौके से वहां से गोवंशीय पशुओं का डेढ़ क्विंटल मांस बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक गोवंशीय पशु का खून आलूदा शव बरामद किया है। पुलिस ने मौके से तीन गोवंशीय पशु बरामद किए। पुलिस का कहना है कि यदि पुलिस मौके पर न आती तो कसाई इन पशुओं को भी काट देते। पुलिस ने पशु काटने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने एक कसाई को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा कसाई भाग गया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक यशपाल शर्मा की तहरीर पर पशु वध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसमें मोहल्ला ग्यासपुर के वाजिद और गोविंदा को नामजद किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए वाजिद का चालान कर दिया है। पुलिस ने बरामद मांस जमीन में दफन करा दिया है। डिप्टी सीवीओ डा.ॅ नरेंद्र सिंह ने बरामद मांस से नमूना लेकर परीक्षण के लिए मथुरा स्थित विभागीय प्रयोगशाला भेज दिया है। पुलिस ने बरामद पशु देवीपुरा के पशु आश्रय गृह में भिजवा दिए हैं।