फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, आठ पकड़े

Sat, 03 Sep 2016 11:24 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुखबिर की सूचना पर असम चौकी पुलिस ने मंडी समिति में दबिश देकर आठ लोगों को जुआ खेलते रंगेहाथ धर दबोचा। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पकड़े गए लोगों में कुछ सफेदपोश भी शामिल हैं। इनको छुड़ाने के लिए देर रात तक सुनगढ़ी गेट पर सिफारिश करने वालों की भीड़ जुटी रही। 
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम सुनगढ़ी पुलिस को सूचना मिली कि मंडी समिति परिसर में कुछ सफेदपोश जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर असम चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह भदौरिया, एचसीपी नौबत सिंह ने पुलिस बल के साथ मंडी समिति में दबिश दी। पुलिस को आता देख मंडी में खलबली मच गई। पुलिस ने दौड़ाकर जुआ खेल रहे मंडी कालोनी निवासी गोपाल सिंह, आशू पटेल, मलिक अहमद निवासी राजेश चंद, मोहल्ला केसरी सिंह निवासी सुनील कुमार, नौगवां पकड़िया गांव निवासी बाबू खां, बरखेड़ा के पतरसिया गांव निवासी दुर्गेश कुमार, हरिनंदन, मोहल्ला खुशीमल निवासी अमित कुमार को मौके से धर दबोचा। एक आरोपी वसुंधरा कालोनी निवासी नीतू दुर्गा पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने मौके से 15,280 रुपये नगद और ताश की गड्डी बरामद की। सभी को पकड़कर पुलिस थाने ले आई। इसके बाद पकड़े गए दो आढ़तियों को छुड़ाने के लिए सिफारिश करने वालों की भीड़ थाने पहुंच गई। काफी देर तक पुलिस पर छोड़ने का दवाब बनाया जाता रहा। कई व्यापारी नेता भी थाने पहुंच गए। हालांकि, देर रात पुलिस ने पकड़े गए दो जुआरी अमित कुमार और राजेश चंद को थाने से जमानत देकर छोड़ दिया। इसको लेकर पुलिस पर दबाव में छोड़ने के आरोप लगे। सवाल यह भी खड़े हुए कि आखिर जिन दो लोगों को छुड़ाने की जुगत लगाई जा रही थी सिर्फ उनको ही थाने से जमानत क्यों दी गई? 

वर्जन
जुए की सूचना पर आठ लोगों को पकड़ा गया था। दो आरोपियों के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त होने के कारण मेडिकल के आधार पर छोड़ा गया है। पुलिस किसी दबाव में नहीं थी। अन्य छह का चालान किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- योगेंद्र पाल सिंह, इंस्पेक्टर, सुनगढ़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें