किशोरी को बंधक बनाकर दुराचार करने के मामले में पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न
करने से यह बात साफ हो गई कि पुलिस घटना को लेकर गंभीर नहीं है। पुलिस की
मानें तो दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है। एसपी जितेंद्र
कुमार शाही भी एसओ की बातों में हामी भरकर गुरुवार शाम तक समझौता न होने पर
रिपोर्ट दर्ज करने को कहा है।
थाना जहॉनाबाद की एक 16 वर्षीय किशोरी
घर वालों के साथ बुधवार को एसपी से मिली थी और गांव के ही एक युवक पर 27
जनवरी से तीन दिन तक बंधक बनाकर दुराचार व मारपीट करने का आरोप लगाया था।
किशोरी के घर वालों की मानें तो उन्होंने मामले की तहरीर 30 जनवरी को थाने
पर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी।
एसपी से मिलने के बाद भी
पुलिस का टालमटोल रवैया जारी है। एसपी जितेंद्र कुमार शाही ने बताया कि
दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं। यदि आज शाम तक समझौता नहीं
हो पाता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।