फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं की सुनवाई, महिला ने दी आत्मदाह की धमकी

Mon, 19 Dec 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 मारपीट के एक मामले में रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट महिला ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। डाक के जरिए एसपी को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी। काशीराम आवास कालोनी ईदगाह की रहने वाली तुआसीन बेगम पत्नी इजहार ने पुलिस अधीक्षक को भेजे गए पत्र में बताया कि उसका कालोनी की ही एक महिला से विवाद हो गया था। आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। इसका मुकदमा भी सुनगढ़ी थाने में नामजद दर्ज कराया गया। आरोप है कि केस दर्ज करने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई आरोपियों पर नहीं की गई। गिरफ्तारी को लेकर भी कोई प्रयास नहीं किए गए। इसके चलते आरोपी आए दिन धमका रहे हैं। पीड़ित ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। इधर नवागत इंस्पेक्टर सुनगढ़ी हरगोविंद सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है। दोनों के बीच हुए विवाद में दर्ज की गई रिपोर्ट में क्या प्रगति हुई। इसका विवेचक से पता किया जाएगा। पुलिस बल को आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें