फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध रोकने में नाकाम रहे एसपी पर गिरी गाज

Thu, 03 Sep 2015 11:33 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे एसपी जेके शाही को शासन ने हटा दिया है। उन्हें पीलीभीत से हटाकर सीबीसीआईडी लखनऊ भेजा है। सीबीसीआईडी लखनऊ के एसपी जवाहर लाल अब पीलीभीत के नए एसपी होंगे।
विज्ञापन

29 जनवरी को शासन ने एसपी जेके शाही को पीलीभीत जिले की कमान सौंपी थी। आठ माह के कार्यकाल के दौरान जिले में अपराधों की बाढ़ आ गई। तीन दिनों के भीतर छेड़छाड़ से परेशान दो किशोरियों की मौत हो गई। अपराधों को रोक पाने में नाकाम रहे एसपी जेके शाही को शासने ने स्थानांतरित कर सीबीसीआईडी लखनऊ भेजा है। सीबीसीआईडी लखनऊ के एसपी जवाहर लाल को पीलीभीत का नया एसपी बनाया है। एसपी जेके शाही ने  तबादले की पुष्टि की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें