फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर स्नेचिंग और छेड़छाड़ को लेकर अलर्ट रही पुलिस

Mon, 07 Aug 2017 10:45 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
तलाश्‍ाी लेती पु‌िललिस
विज्ञापन
सावन का अंतिम सोमवार और रक्षाबंधन एक दिन पड़ने पर पुलिस महकमा सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर खासा अलर्ट रहा। चेन स्नेचिंग और छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम न दिया जा सके, इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रही। इसके अलावा सीओ ने अलर्ट जारी कर गश्त  बढ़ाने के निर्देश दिए। उधर टीम बनाकर बाइकर्स की चेकिंग करा चालान काटे गए।  
विज्ञापन

सुबह से ही शिवालयों और मुख्य चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। थाना पुलिस के अलावा कार्यालयों के कुल 290 पुलिसकर्मियों की प्वाइंट बनाकर ड्यूटी लगाई गई। एचएचओ, चौकी प्रभारी और मोबाइल टीम को भ्रमणशील रहकर सुरक्षा की कमान संभालने में लगाया गया। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने राउंड लेकर पुलिस की मुस्तैदी को परखा। जिसमें प्वाइंट से हटकर खड़ा मिलने पर पुलिस कर्मियों की फटकार लगाई। इसके बाद गौहनिया से नकटादाना चौराहा, देशनगर से आवास विकास मफार्ग, टनकपुर हाईवे और मोहल्ला साहूकारा के आसपास के इलाकों में विशेष तौर पर गश्त बढ़ा दी गई। ताकि स्नेचिंग और छेड़छाड़ की घटनाएं न हो। इसके बाद कोतवाल एसके सिंह के साथ मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ का आंकलन किया। हालांकि ग्रहण और त्योहार की वजह से शिवालयों में भीड़ काफी कम रही। चेकिंग कर तीन सवारी और बेवजह यात्रियों के आसपास चक्कर काट रहे बाइकर्स को रोक पूछताछ की गई। इसके बाद कागजात में कमी पाए जाने पर उनके चालान किए गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें