फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला को जहर देकर मार डाला

Tue, 06 Jun 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सुआबोझ गांव निवासी लक्ष्मन प्रसाद पर गर्भवती पत्नी विमला को जहर देकर हत्या करने का आरोप है। पिता ने कोतवाली पहुंचकर मृतका के ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें दहेज में एक लाख रुपये मांगने और मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बिलसंडा थाना के गांव कल्यानपुर निवासी रूपराम ने बताया कि उसने अपनी पुत्री विमला की शादी करीब चार साल पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव सुआबोझ निवासी लक्ष्मन प्रसाद से की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से दहेज को लेकर विमला को प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने लगे। करीब दो साल पहले विमला ने एक पुत्र को जन्म दिया। अब वह चार माह की गर्भवती थी। बावजूद इसके उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मंगलवार को अपराह्न विमला को ससुराल वालों ने जहर देकर मार डाला। गांव के कुछ रिश्तेदारों ने इसकी सूचना मोबाइल पर मायके वालों को दी। प्रभारी कोतवाल एमएस विष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीओ अनुराग दर्शन ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि विवाहिता का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें