फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस सवार यात्री को जहरखुरानों ने बनाया निशाना

Sun, 01 Mar 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर जिले की तहसील पलिया के गांव लोकनपुरवा निवासी 27 वर्षीय कुबेर शिमला में नौकरी करता है। होली पर्व को लेकर कुबेर शनिवार को घर जाने के लिए रवाना हुआ था। रविवार सुबह तड़के वह पीलीभीत आने के लिए रोडवेज बस में सवार हुआ। बताते हैं कि इस दौरान बस में सवार जहरखुरानों ने कुबेर से बातचीत कर उसे झांसे में ले लिया और उसे नशीली चाय पिला दी। चाय पीने के कुछ देर बाद युवक बेहोश हो गया। शहर में पहुंचते ही रोडवेज बस कंडक्टर ने उसे नौगवा चौराहे पर  रोडवेज बस से उतार दिया। कुबेर अर्द्धबेहोशी की हालत में रेलवे स्टेशन जा पहुंचा। जहां उसकी तबियत खराब होती देख कुछ यात्रियों ने मामले की सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी सिपाहियों ने युवक से पूछताछ की लेकिन अर्द्धबेहोशी की हालत में युवक केवल अपना नाम व पता ही बता सका। उसकी जेब से 275 रुपये व कुछ अन्य सामान मिला। युवक से लूटपाट हुई या नहीं, इसका वह जवाब नहीं दे सका। युवक को जीआरपी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जीआरपी के मुताबिक उसकी जेब से रोडवेज बस का एक टिकट भी मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें