सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव नजीरगंज के छत्रपाल ने बताया कि उसका छोटा भाई बीस वर्षीय हरीप्रकाश दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करता है। शुक्रवार को वह दिल्ली से घर के लिए रोडवेज बस में सवार हुआ था। इसकी जानकारी उसने उसेे मोबाइल पर दी थी। शनिवार की सुबह गांव के पूरनपुर पढ़ने पहुंचे छात्र सेठपाल ने हरीप्रकाश को स्टेशन चौराहा के समीप बेहोशी की हालत में देखा तो जानकारी प्रधान को दी। प्रधान की सूचना पर उसने भाई को सीएचसी में भर्ती कराया। कुछ देर इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे घर ले जाने की सलाह दी।
छत्रपाल ने बताया कि सफर के दौरान जहरखुरानी गिरोह ने उसके भाई को ब्रेड में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसके बाद 16 हजार रुपये, दो टेबल फैन, मोबाइल, कपड़े आदि सामान ले गए।