फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में विजिलेंस टीम को बंधक बनाकर पीटा

Mon, 10 Apr 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मां यशवंतरी देवी मंदिर मेले में लगी दुकानों में बिजली चोरी की जांच के लिए रविवार रात बरेली से विजिलेंस टीम के पहुंचने पर जमकर हंगामा हुआ। दुकानों की वीडियोग्राफी करने के दौरान मेला कमेटी के लोगों व दुकानदारों ने विजिलेंस टीम के नशे में होने व दुकानदारों से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी। बंधक बनाकर काफी देर तक टीम में शामिल जेई व पुलिसकर्मियों को पीटा गया। मेला चौकी पुलिस इस दौरान मूकदर्शक बनी रही। बमुश्किल छूटने के बाद विजिलेंस टीम के सदस्य बिना कार्रवाई किए बरेली लौट गए। इधर दूसरे दिन घटना को लेकर स्थानीय विद्युत व पुलिस विभाग के अधिकारी अनभिज्ञता जताते रहे।
विज्ञापन

बरेली से विद्युत विभाग के जेई पीसी सागर के नेतृत्व में विजिलेंस टीम मेले में पहुंची थी। बरेली जोन के मुख्य अभियंता (वितरण) राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि कोई भी विजलेंस या विभागीय छापामार कार्रवाई संबंधित अधिकारी को विश्वास में लेकर की जाती है। यशवंतरी देवी मेले में विजिलेंस टीम ने चेकिंग के नाम पर जो मनमानी की है उसकी शिकायत उनको मिली है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीओ सिटी भी मेले में विजिलेंस टीम के साथ मारपीट से अनभिज्ञता जता रहे हैं। जबकि उप निरीक्षक विजिलेंस एसके सिंह का कहना है कि मेले में हो रही बिजली चोरी का वीडियो बनाने पर हमारी टीम के साथ मारपीट हुई। टीम के लोगों के शराब पीकर आने की बात गलत है। मारपीट में जेई साहब के सिर में काफी चोटें आई हैं। उधर टीम में शामिल जेई का कहना है कि चेकिंग के उद्देश्य से टीम के लोग वहां नहीं गए थे। टीम में शामिल दरोगा व टीम को देख मेले में मौैजूद कुछ लोग वहां चेकिंग के लिए आने की बात समझ वाद विवाद हाथापाई करने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें