गांधी स्टेडियम के पास ाबादी के बीच खोली जा रही शराब की दुकान के विरोध बुधवार को नखासा मोहल्ले के सड़क पर उतर आए और जमकर हंगामा किया। लोगों ने प्रदर्शन के बाद एडीएम को शिकायत पत्र देकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में महिलाएं भी शामिल रहीं। शहर के नखासा मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि घनी आबादी वाले इलाके में देशी शराब की नई दुकान खोली जा रही है। जबकि वहीं एक विद्यालय है। लोगों ने दुकान नियम विरुद्ध खोले जाने का आरोप लगाते हुए इसे बंद कराने की मांग की। लोगों का कहना था कि शराब की दुकान खुलने से न सिर्फ मोहल्ले का माहौल खराब होगा, बल्कि इसका सीधा असर बच्चों के भविष्य पर पड़ेगा। एडीएम एके सैनी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिकायत करने वालों में विमला देवी, गुरजीत सिंह, गौरव सिंह, हीरालाल, हेमंत कुमार, छोटेलाल, अमर सिंह, विजय शर्मा, शेर सिंह, मोतीलाल, कुलविंदर कौर, मुन्नीदेवी, राजेंद्र, सुनीता, रानी, जगदीश प्रसाद, अमन, ओमप्रकाश, रवि कुमार आदि हैं।