फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी के साथ पुलिस कच्ची शराब पकड़ने को मारा छापा

Thu, 30 Mar 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 हजारा थाना क्षेत्र में पिछले कई सालों से तेजी से पनप रहे कच्ची शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एसपी देवरंजन वर्मा के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर छापामारी की गई। जिसमें स्थानीय पुलिस के अलावा पीएसी को भी छापामार कार्रवाई में शामिल किया गया। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब और लहन बरामद कर छह के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी को पिछले काफी समय से हजारा क्षेत्र में कच्ची शराब के कारोबार की शिकायतें मिल रहीं थी। इसको लेकर बुधवार को एसपी ने पीएसी मुहैया कराकर हजारा पुलिस को विशेष अभियान के तहत कार्रवाई कराई। इस दौरान टीम ने सिद्धनगर, चंदिया हजारा, बाजार घाट, बिलहा आदि गांवों में दबिश दी। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 180 लीटर कच्ची शराब और छह हजार किलोग्राम लहन बरामद हुआ है। मामले में सुखा सिंह, हरदेव सिंह, रमेश सिंह, चमन सिंह, रमेश सिंह, दामू सिंह, जासु सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अन्य स्थानों पर भी अभियान चलाकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें