गांव के ही दबंग युवकों को साइकिल देने से इंकार करने पर फौजी को पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच बचाव कराया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर दो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया है।
क्षेत्र के भुजुनिया गांव के रहने वाले जसवंत सिंह का बेटा मलकीत सिंह आर्मी में सिपाही पद पर है। दस दिन पहले वह छुट्टी लेकर घर आया है। रविवार को चरने गए जानवरों को लाने के लिए वह साइकिल से जंगल की ओर जा रहा था। इस बीच रास्ते में गांव के ही तलविंदर और सोनू ने उसको रोक लिया और साइकिल मांगने लगे। पीड़ित के साइकिल देने से इंकार करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। फौजी की सरेराह पिटाई कर घायल कर दिया। हंगामा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच बचाव कराया। आरोपी दुबारा देख लेने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। एसओ इंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।