फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से अधेड़ की मौत

Mon, 08 Feb 2016 07:20 PM IST
बीसलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला ग्यासपुर निवासी सलीम खां ने बताया कि उन्होंने अपने भाई मल्लूू खां (50) के पैर का ऑपरेशन सात फरवरी को बारह पत्थर रोड स्थित एक झोलाछाप के क्लीनिक पर करवाया था। ऑपरेशन के बाद घरवाले मल्लू को घर ले आए और सुबह चार बजे उसकी मौत हो गई। घरवालों का आरोप है कि झोलाछाप के गलत उपचार के कारण उसकी मौत हुई है। घरवालों ने सोमवार को सुबह झोलाछाप की क्लीनिक पर काफी हंगामा किया। खतरा भांपकर आरोपी दूसरे गेट से निकलकर भाग गया। सलीम ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। जिसमें झोलाछाप और उसके दोनों कंपाउंडरों को नामजद किया गया है। पुलिस एक कंपाउंडर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अभी इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। झोलाछाप का फोन भी बंद जा रहा है और वह घर से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें