फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए तहसील भवन में अफसरों ने लगाई झाड़ू

Sun, 07 May 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
नए तहसील भवन में अफसरों ने लगाई झाड़ू
विज्ञापन
 शुभ मुहूर्त न होने की वजह से नवनिर्मित तहसील भवन में रविवार को शिफ्ट नहीं हो सका। एसडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन के नेतृत्व में अफसरों और समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लोगों को जागरूक करने के लिए झाड़ू लगाई। सोमवार को नए तहसील भवन में हवन पूजन होगा। नवनिर्मित तहसील भवन में तहसील कार्यालय शिफ्ट होने का रविवार को शुभ मुहूर्त नहीं बन सका। अब सोमवार को हवन पूजन के साथ तहसील कार्यालय नए भवन में शिफ्ट होगा। रविवार को साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नवनिर्मित तहसील भवन से सफाई अभियान शुरू हुआ। अभियान में एसडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन, तहसीलदार कुंवर बहादुर सिंह, प्रशिक्षु सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण, नायब तहसीलदार सदानंद सरोज,  समाजसेवी अशोक खंडेलवाल, गे्रजुएट डाक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दिनेश गुप्ता, नेकी की दीवार के गुरमेल सिंह, मुकेश बाबू, सोनू छीना, सन्नी खंडेलवाल, पवन कसाना, गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल आदि ने तहसील भवन से कोतवाली गेट तक साफ-सफाई को झाड़ू लगाई। तहसीलदार कुवर बहादुर सिंह ने बताया कि मुहुर्त को लेकर अब सोमवार को हवन पूजन के बाद नवनिर्मित तहसील भवन में कार्यालय शिफ्ट होगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें