फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों का रूटचार्ट तैयार करने में जुटी खाकी

Wed, 13 Jul 2016 11:25 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन माह के नजदीक आते ही पुलिस ने कवायद तेज कर दी है। सर्किल अफसरों की अगुवाई में रूटचार्ट तैयार कराए जा रहे हैं। जिनकी सुरक्षा व्यवस्था जोनल और सेक्टर बनाकर बांटा जाएगा। इसके अलावा डीजे संचालकों को पाबंद कर एंप्लीफायर थानों में जमा कराए जा रहे है। 
विज्ञापन

बीस जुलाई से पवित्र सावन माह की शुरुआत हो जाएगी। चुनावी माहौल होने के कारण प्रशासन भी बेहद गंभीर है। डीजे को लेकर पहले ही कार्रवाई शुरू करा दी गई थी। डीजे संचालकों के पांच-पांच लाख के मुचलके भरवाए गए है। इसके अलावा एंप्लीफायर भी तेजी से थानेदार जमा कराने में जुटे हुए है। बुधवार को कांवड़ की अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु करने के लिए कार्रवाई को अग्रिम रूप दिया गया है। सभी थानों से एसपी मुनिराज ने उनके क्षेत्र के कांवड़ियों के रूटचार्ज मांगे हैं। जिसको लेकर सर्किल अफसरों की अगुवाई में रूटचार्ट तैयार कराया जा रहा है। इसमें रास्ते में कांवड़ियों के ठहरने के स्थान, धार्मिक स्थल और अंडे, मांस, शराब की दुकानों को भी चिह्नित कराया जा रहा है। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि डीजे संचालकों से एंप्लीफायर जमा कराए जा रहे हैं। रूटचार्ज तैयार होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को जोन और सेक्टर में बांटा जायेगा। थाना पुलिस को रूट का स्थलीय निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें