गांव पहाड़गंज में गेहूं की नरई में आग लग गई। भीषण आग से करीब 90 बीघा नरई जल गई और यूकेलिप्टस के 600 पेड़ झुलस गए।गांव पहाड़गंज की मस्जिद की 46 बीघा खेत में गेहूं की नरई में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अफरोज खां, अनवार बख्श, इलियास खा, शाबिर, फिरोज खां आदि के 90 बीघा खेतों में खड़ी नरई को भी चपेट में ले लिया। इसके अलावा मेड़ पर लगे यूकेलिप्टस के लगभग 600 पेड़ भी झुलस गए। प्रधान शफीक अहमद खां उर्फ बबलू की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।