फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर कट गईं आठ चोटियां

Tue, 08 Aug 2017 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में चोटी काटे जाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। चार दिन पहले अफवाहों के साथ शुरू हुए सिलसिले में दिनोदिन बढ़ोत्तरी होती जा रही है। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में फिर आठ महिलाओं की चोटी कट गई। जिससे महिलाओं में दहशत और बढ़ गई है। पहली वारदात जहानाबाद के अमखेड़ा गांव से सामने आई। यहां के निवासी शमशाद हुसैन अंसारी की 14 वर्षीय पुत्री सोनम से हुई। सोमवार देर शाम शीशे के सामने खड़े होकर बाल बना रही थी। इस बीच उसके बाल खिंचने पर चीख निकली। जिसको सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। यहां देखा तो सोनम की चोटी कटी पड़ी मिली। इसके बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। उधर सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बरहा निवासी लोकेश वर्मा की बेटी शन्नों की भी चोटी कट गई। परिवारीजनों के अनुसार वह परिवारीजनों संग कमरे में सो रही थी। सुबह चार बजे पिता लोकेश जानवरों को चारा डालने के लिए उठे। इस बीच उन्होंने बेटी की कटी हुई चोटी को देखा तो चीख पुकार मच गई। बेटी से इसको लेकर पूछा, लेकिन पीड़िता कुछ भी नहीं बता सकी। बरखेड़ा के गोपी कॉलोनी में 55 वर्षीय हरदेई पत्नी चिम्मनलाल की चोटी काट ली गई। बेटे सुरेश ने बताया कि उनकी मां और पिता आंगन में चारपाई पर सो रहे थे। रात साढ़े 11 बजे महिला के चीखने की आवाज सुनाई दी। जिसे सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। यहां महिला बेहोशी की हालत में मिली और उसकी चोटी कटी हुई थी। परिवारीजनों ने आनन-फानन में महिला को सीएचसी भर्ती कराया। जहां दो घटे इलाज के बाद उसको वापस घर ले गए। हालांकि बाद में दोबारा हालत बिगड़ने पर महिला को सीएचसी बरखेड़ा भर्ती करा दिया है। जहानाबाद के अमरगंज निवासी गुलफशां पुत्री पप्पू मंगलवार सुबह घर के बाहर खड़ी थी। इस बीच उसकी अचानक चोटी कट गई। उधर अमरिया के बल्लिया गांव में भी महिला की चोटी काटे जाने की सूचना को लेकर दहशत का माहौल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें