फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों से अवैध वसूली का आरोपी नेपाल भागा

Sun, 09 Oct 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भूसी भरे ट्रकों से जबरन वसूली करने के एक आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से दूर है। पुलिस की मानें तो वह पुलिस के डर से नेपाल भाग गया है। पुलिस अब उसके वहां से लौटने का इंतजार कर रही है। 
विज्ञापन

एसपी शाहजहांपुर के एक आदेश पर सीओ पुवायां अरुण कुमार ने खुटार में तैनात दरोगा आरिफ के साथ अगस्त माह में आसाम हाइवे पर छापेमारी की थी। पुलिस ने रात करीब दो बजे आसाम हाइवे पर छापे मारी कर अवैध वसूली का मामला पकड़ा था। मौके से गांव नरायनपुर निवासी सचित शुक्ला को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने सचित शुक्ला के साथी और मौके से भागे नरायनपुर निवासी सूरज और ठेकेदार सरताज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सचित का कोर्ट के लिए चालान किया गया था। सरताज ने सप्ताह भर पहले कोर्ट में सरेंडर किया। उसको कोर्ट से जमानत भी मिल गई। तीसरे आरोपी सूरज को आज तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। प्रभारी कोतवाल मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि सूरज के नेपाल चले जाने की जानकारी मिली है। उसके नेपाल से लौटने का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें