फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस-ए-मोहम्मदी पर रहेगी चौकसी, 16 सेक्टर बनाए

Thu, 01 Jan 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर दो धर्म गुरुओं और उनके समर्थकों में टकराव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए हैं। आईजी और डीआईजी ने गुरुवार को पहुंच कर शहर के हालात के बावत फीड बैक लिया। निपटने को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। एसपी सोनिया सिंह ने बताया कि स्थानीय प्रशासन ने शांति व्यवस्था के उद्देश्य से शहर को 16 सेक्टरों में बांटा है। इसमें तीन कंपनी पीएसी और करीब चार सौ सिपाही लगाए गए हैं। दो सौ सिपाही और दरोगा बाहरी जिलों से भी मांगे गए हैं। बाहरी जिलों की पुलिस गुरुवार से आने लगी है। पूरा फोर्स देर रात तक आने की उम्मींद है। सूत्रों ने बताया कि डीआईजी बरेली आरकेएस राठौर हालातों को देखते हुए शहर में शनिवार को कैंप करेंगे। उनकी ही देखरेख में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें