फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी मार्शल  पलटने से 13 घायल

Sat, 22 Apr 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बरखेड़ा (पीलीभीत)।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरखेड़ा-गजरौला रोड पर आमडार के पास हुआ हादसा 
विज्ञापन

बरखेड़ा -गजरौला मार्ग पर आमडार गांव के पास बारातियों से भरी मार्शल अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में मार्शल सवार 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

शुक्रवार रात को बरखेड़ा क्षेत्र के मधइया गांव निवासी टीकाराम की पुत्री की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के रंबोझा और जगतपुर (बरखेड़ा) गांव से कई रिश्तेदार अपने वाहनों से पहुंचे थे। शनिवार सुबह वैवाहिक कार्यक्रम निपटने के बाद सवा दर्जन बाराती मार्शल में सवार होकर घर के लिए निकले। बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर आमडार गांव के पास पहुंचते ही मार्शल अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में रंबोझा (दियोरियाकंला) निवासी कुसमा देवी, मीना देवी, कुंवरसेन, कटोरी देवी, पोथीराम, प्रियंका, भगवान स्वरूप, नत्थोदेवी, सुनील कुमार, पिपरिया मंडन (बरखेड़ा) की रामबेटी, जगतपुर निवासी देववती, नत्थोदवी, दुर्वेश कुमार घायल हो गए। सड़क किनारे खाई में पलटी कार और लहूलुहान घायलों को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य कर घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। घायलों का कहना है कि चालक नशे की हालत में तेज गति से गाड़ी चला रहा था। इसको लेकर कई बार विरोध भी किया गया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें