फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में विवाहिता को गोली मारी

Mon, 08 May 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में सफाई कर रही महिला को अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली महिला के बाएं हाथ में लगी। परिवार वालों ने महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। इधर, पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। मोहल्ला ग्यासपुर निवासी इरशाद ने बताया कि सोमवार दोपहर उसकी पत्नी शोमिना घर के मुख्य दरवाजे के पास बने शौचालय की सफाई कर रही थी। दरवाजा खुला हुआ था। परिवार के अन्य सदस्य कमरों में थे। इस बीच अचानक सड़क की ओर से गोली चली, जो शोमिना के बाएं हाथ में लगी। गोली लगते ही महिला की चीख निकली, जिसे सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले। उन्होंने देखा तो गोली चलाने वाला भाग चुका था। महिला को फौरन घायल हालत में सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस को मौके पर खाली कारतूस बरामद हुआ। इससे 315 बोर के तमंचे से गोली चलने की बात सामने आई। परिवार वाले रंजिश से इनकार कर रहे है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि घटना की मौखिक सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें