फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसी विवाहिता की मौत, पति और सास-ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा

Mon, 20 Feb 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
आग से झुलसी विवाहिता ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पिता ने विवाहिता को जिंदा जलाने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है। गजरौला थाना क्षेत्र के पिपरिया भजा गांव निवासी रामसरन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी देव कुमारी की शादी पांच साल पहले बरखेड़ा थाने के गांव कन्नापुर में रहने वाले आकाश से हुई थी। उसके सात माह का बेटा अनुज है। आरोप है कि पिछले कई महीने से देव कुमारी के ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये मांग रहे थे। मायके वाले मांग पूरी नहीं कर पाए तो देव कुमारी को प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि 13 फरवरी की शाम ससुराल वालों ने देव कुमारी के ुपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने पर रविवार देर रात इलाज के दौरान देव कुमारी की मौत हो गई। इंस्पेक्टर बरखेड़ा योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर के आधार पर पति आकाश, ससुर भीमसेन व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें