फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Sun, 16 Aug 2015 08:34 PM IST
बीसलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर भजा निवासी रमेश चंद्र की पत्नी सोनी देवी की 15 अगस्त की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव उगनपुर मरौरी निवासी अमित कुमार ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय बहन सोनी देवी का विवाह तीन माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर भजा निवासी रमेश चंद्र के साथ हुआ था। विवाह में एक लाख की नगदी न मिलने से नाराज ससुराल के लोग सोनी का उत्पीड़न करने लगे। शनिवार की रात सोनी की हालत ज्यादा खराब होने की सूचना मिली। इस पर वे लोग भी पहुंच गए। सोनी को रात में ही बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
मृतका के भाई अमित ने रविवार को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी बहन की दहेज के खातिर हत्या की गई है। तहरीर में वर पक्ष के लोगों पर जहर देकर हत्या करने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें