फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ा, चार नामजद

Thu, 23 Feb 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर गन्ने की पताई लेने गयी 15 वर्षीय किशोरी को गांव के ही युवक ने बुरी नीयत ने पकड़ लिया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। किशोरी की शिकायत पर घर वाले आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो उसके घरवालों ने उनसे मारपीट की। इस मामले में किशोरी की ओर से चार लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, पाक्सो एक्ट व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बुधवार शाम वह खेत पर गन्ने की पताई लेने गई थी। वह पताई एकत्र कर रही थी, इस बीच गांव का ही युवक तौसीफ वहां पहुंच गया। आरोप है युवक ने किशोरी को अकेला पाकर उनका हाथ पकड़ लिया और बुरी नीयत से गन्ने के खेत में खींचने लगा। किशोरी ने जब शोर मचाया तो युवक उसे धमकी देकर फरार हो गया। डरी सहमी किशोरी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी मां बाप को दी। इस पर किशोरी के पिता आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है शिकायत करने पर आरोपी तौसीफ ने अपने परिवार के अजमत, तौफीक, मेंहदी की मदद से उसके पिता की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। बीचबचाव के प्रयास में गांव के ही जौहर मदार भी घायल हो गए। मारपीट की सूचना मिलने पर डॉयल 100 के राजवीर सिंह, सुुधीर कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़ित पक्ष को थाने पहुंचाया। पुलिस ने किशोरी की तहरीर के आधार पर तौसीफ, तौफीक, अजमत व मेंहदी के खिलाफ धारा छेड़छाड़, मारपीट व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर योगेंद्र शर्मा ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें