फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधोटांडा में 14 साल की किशोरी से दुराचार

Sat, 09 May 2015 12:11 AM IST
माधोटांडा/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने बंधक बनाकर दुराचार किया। किशोरी घर के पास की दुकान पर दोपहर को सामान लेने जा रही थी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन


 किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बृहस्पतिवार को वह पीलीभीत के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी के पास गया था। घर में उसकी 14 वर्षीय किशोरी अकेली थी। दोपहर करीब 12.30 बजे वह सामान लेने दुकान पर जा रही थी। इस दौरान गांव के ही युवक सर्वेश ने उसे पकड़कर अपने घर में खींच लिया।

आरोप है किशोरी को घर में बंधक बनाकर दुराचार किया गया। शाम को घर पहुंचने पर जब बेटी नहीं मिली तो उसने तलाश की। रात करीब नौ बजे उसने बेटी को मोहल्ले के ही युवक के घर से बरामद किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुराचार व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
मुकदमा दर्ज किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा।
राजेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें