लूट, चोरी के माल समेत दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मोहल्ला साहूकारा निवासी गोविंद और राकेश को गिरफ्तार कर इलेक्ट्रानिक की दुकान में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का गीजर और बिजली चलित अन्य उपकरण बरामद किए। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खमरिया और महादिया गांव में 31 जनवरी की रात लूटपाट की घटना करना भी कबूल किया है। दस जनवरी की रात चोर नगर के इलेक्ट्रानिक बाजार स्थित अली अहमद की दुकान में नकब लगाकर चार गीजर, तीन पंखों सहित करीब पचास हजार रुपये का सामान ले गए थे। पुलिस ने मोहल्ला साहूकारा निवासी गोविंद और राकेश को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया है। एसएसआई एमएस विष्ट ने बताया कि गोविंद और राकेश ने ही 31 दिसंबर की रात गांव खमरिया पट्टी निवासी नोखेलाल और महादिया निवासी लोकराम के घर में हुई लूटपाट की थी। एसएसआई ने बताया कि नोखेलाल के घर से लूटी गई जेवरी और कपड़े बरामद हुए हैं।