फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट, चोरी के माल समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Jan 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
लूट, चोरी के माल समेत दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
 पुलिस ने मोहल्ला साहूकारा निवासी गोविंद और राकेश को गिरफ्तार कर इलेक्ट्रानिक की दुकान में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का गीजर और बिजली चलित अन्य उपकरण बरामद किए। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खमरिया और महादिया गांव में 31 जनवरी की रात लूटपाट की घटना करना भी कबूल किया है। दस जनवरी की रात चोर नगर के इलेक्ट्रानिक बाजार स्थित अली अहमद की दुकान में नकब लगाकर चार गीजर, तीन पंखों सहित करीब पचास हजार रुपये का सामान ले गए थे। पुलिस ने मोहल्ला साहूकारा निवासी गोविंद और राकेश को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया है। एसएसआई एमएस विष्ट ने बताया कि गोविंद और राकेश ने ही 31 दिसंबर की रात गांव खमरिया पट्टी निवासी नोखेलाल और महादिया निवासी लोकराम के घर में हुई लूटपाट की थी। एसएसआई ने बताया कि नोखेलाल के घर से लूटी गई  जेवरी और कपड़े बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें