फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख पति को लूटा, पिटाई भी की

Tue, 19 May 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख कौसर जहां के पति मोहम्मद ताहिर सोमवार को बरेली गए थे। रात को वह अपनी स्कॉर्पियों से लौट रहे थे। बहेड़ी से अमरिया की ओर पांच किलोमीटर चलने पर पीछे से आ रही स्कॉर्पियों सवार बदमाशों ने गाड़ी आगे निकालकर ब्लाक प्रमुख पति की गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी में सवार करीब पांच बदमाशों ने ब्लाक प्रमुख पति और चालक माजिद से आठ हजार रुपये और मोबाइल छीन लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों की जमकर पिटाई की। इस पिटाई से दोनों घायल हो गए और उनके कपड़े भी फट गए। किसी तरह छूटकर वह गाड़ी लेकर अमरिया पहुंचे। सुबह उन्होंने घटना की जानकारी अपने साथियों को दी और उनके साथ बहेड़ी जाकर घटना की तहरीर दी। उन्होंने बताया कि घटना की तहरीर बहेड़ी पुलिस को दे दी गई है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें