फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने-चांदी से भरा थैला छीनकर बदमाश फरार

Sun, 28 Dec 2014 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे गांव बरहा निवासी सर्वेश ने बताया कि उनकी सर्राफ की दुकान गजरौला कसबे में है। रविवार की सुबह 10 बजे घर से थैले में 11 ग्राम सोना व पौन किलो चांदी रखकर दुकान जाने के लिए घर से पैदल निकले थे। संत निरंकारी आश्रम के पास स्थित पुलिया के निकट बाइक पर सवार तीन युवक पीछे से आ धमके और झपट्टा मारकर थैला हाथ से छीनकर कच्चे रास्ते से होते हुए बीसलपुर की ओर भागने लगे। इस पर उन्हें ने घटना की सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दी और एक राहगीर से मदद लेकर उसकी बाइक से बदमाशों का पीछा किया। इस पर बदमाश बाइक गांव रूपपुर कृपा की ओर से लेकर भाग निकले। सूचना पर सीओ सिटी कौशलेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे और बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन


फिर वही बिना नंबर की पल्सर बाइक
शहर में चेन स्नेचिंग की हुई घटनाएं हो या फिर पंडरी निवासी सर्राफा सर्वेश कुमार वर्मा के साथ हुई लूट की घटना हो। इसके अलावा भी कई ओर लूट की ऐसी घटनाएं हुईं, जिसमें काले रंग की बिना नंबर की पल्सर बाइक प्रयोग की गई। इन घटनाओं में भी बदमाशों की संख्या तीन थी। रविवार को गांव बरहा निवासी सर्राफ के  साथ हुई लूट की घटना में भी काले रंग की बिना नंबर वाली पल्सर बाइक प्रयोग हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें