फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी वकील की जमानत खारिज

Thu, 19 Jan 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 महिला अधिवक्ता से तमंचा के बल पर छेड़छाड़ करने और धमकाने के आरोप में जेल भेजे गए वकील नरेश शर्मा उर्फ माइकल की जमानत जिला जज कोर्ट से खारिज हो गई। कोर्ट ने माना कि आरोपी को विधि का पूर्ण ज्ञान है। ऐसे में उसके द्वारा ऐसा अपराध नहीं करना चाहिए था। घटना पखवाड़ा भर पहले की है। पीड़ित महिला अधिवक्ता तहसील कलीनगर में चैंबर की जगह देखने गई थी। आरोपी कलीनगर के एक घर में महिला अधिवक्ता को उनकी सहेली होने का बहाना करके ले गया था। आरोपी रास्ते में तमंचा के बल पर महिला अधिवक्ता को झाड़ियों में ले गया और छेड़छाड़ की। वहां छूटकर भागने पर आरोपी ने पीछा करके जान से मार देने की धमकी दी थी। महिला अधिवक्ता ने पूरी घटना अपने साथी वकीलों को बताई। इस पर अधिवक्ताओं ने आरोपी वकील नरेश शर्मा उर्फ माइकल को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। तभी से आरोपी जेल में है। कोतवाल भुवनेश गौतम ने बताया कि  आरोपी वकील का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी जमानत अर्जी अपने सीजेएम कोर्ट और इसके बाद जिला जज कोर्ट से खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें