फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं पर जीआरपी ने बरसाई लाठियां

Mon, 15 Jun 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास हुई। मां पूर्णागिरि का मेला समापन की ओर है। इसलिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। रेलवे प्रशासन दो मेला स्पेशल ट्रेने चला रहा है। शाम को पीलीभीत से टनकपुर जाने वाली मेला स्पेशल ट्रेन 10.15 बजे छूटती है। ट्रेन पर भीड़भाड़ होने के कारण सीतापुर के गांव कसावा कुलड़िया निवासी हरीशंकर शुक्ला की ट्रेन में सीट को लेकर शाहजहांपुर के दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई। बताते हैं कि इसी बीच सादी वर्दी में दो-तीन जीआरपी सिपाही मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि सिपाहियों ने पहुंचते ही उन पर लाठियां बरसाना शुरू कर दीं। जिससे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। पुलिस की पिटाई से हरीशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनकी पत्नी आशा व दो पुत्र मामूली रूप से चोटिल हो गए। इससे सिपाहियों में हड़कंप मच गया। सिपाही तीनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और वहीं छोड़कर भाग निकले। डॉक्टरों ने घायल की पत्नी की ओर से उन्हें भर्ती कर प्राथमिक उपचार किया। रात में ही घर वाले उन्हें लेकर सीतापुर वापस लौट गए। उधर जीआरपी एसओ राघवेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। हरिशंकर पहले से ही सांस के मरीज हैं। विवाद के दौरान उनकी तबियत  बिगड़ गई थी। जिस पर उन्हें अस्पताल भिजवाया गया था। जीआरपी ने प्रथम पक्ष के मनोज, हरीश, मनीष, नागेश्वर व दूसरे पक्ष के शाहजहांपुर निवासी नन्हे, बबलू, सतेंद्र, नरेश व शशांक को हिरासत में लेकर धारा 151 के तहत चालान किया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें