फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी के बेतुके बोल पर भड़के वकील

Tue, 23 Jun 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन पहले पत्रकार वीरेंद्र सिंह गिल की तहसील परिसर से चोरी गई बाइक मामले में एसपी के निर्देश के बाद भी शहर में चेकिंग नहीं की गई वहीं शहर के एक वकील की चोरी गई बाइक मामले में एक दिन टालने के बाद सीओ के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन सोमवार को जब वकील उसमे प्रगति जानने पहुंचे तो कोतवाली प्रभारी ने कह दिया कि वाहन और मुल्जिम पकड़ लाओ, बाकी कार्रवाई हम कर देंगे। इस पर वकील भड़क गए तथा उन्होंने एपसी से शिकायत की। दोनों ही मामलों में पुलिस की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सीओ को सख्त निर्देश देते हुए कोतवाली व सुनगढ़ी क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं दबाए जाने की दोबारा शिकायत मिलने पर संबंधित थाना प्रभारियों को निलंबित करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नखासा निवासी वकील कुंवरजीत सिंह सोनू की हीरो हॉंडा स्पेलेंडर बाइक 19 जून की शाम करीब 7:50 बजे स्टेडियम रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के सामने से चोरी हो गई थी। इससे पहले  तहसील से मझोला के पत्रकार वीरेंद्र गिल की भी बाइक चोरी हो गई थी। पत्रकार की चोरी गई बाइक की कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन एसपी के आदेश के बाद भी शहर में चेकिंग अभियान नहीं चलाया गया। पीड़ित वकील की रिपोर्ट भी कोतवाली पुलिस ने अगले दिन तब दर्ज की जब वकीलों ने इसकी शिकायत सीओ से की। सोमवार को वकील कुंवरजीत सिंह कुछ वकील साथियों के साथ चोरी गई बाइक मामले में प्रगति जानने कोतवाली पहुंचे तो कोतवाल ने उन्हीं से बाइक व मुल्जिम बरामद कर लाने को कह दिया। इस पर वकील भड़क गए तथा एसपी के सामने पेश होकर अपनी व्यथा सुनाई। वकीलों ने यह भी बताया कि कोतवाली व सुनगढ़ी पुलिस बाइक चोरी की रिपोर्ट भी नहीं दर्ज करती बल्कि पीड़ितों को टरकाते रहती है। जिसका फायदा वाहनचोर उठाते हैं। इस मौके पर वकील शिव शर्मा, मनोज सिंह तोमर, बीएस चीमा, दिनेश गुप्ता, हरीश गंगवार, हरिओम माथुर व मान सिंह आदि मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि सीओ को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज न करने पर अब प्रभारियों पर निलंबन की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें