फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर किया दुराचार  

Thu, 18 May 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 छोटे भाई के साथ रात के समय घर में अकेली होने का फायदा उठाकर दो युवकों ने किशोरी को तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। आरोपियों ने गांव के बाहर बाग में ले जाकर उससे दुराचार किया। दूसरे दिन घरवालों के पहुंचने पर किशोरी ने घटना की जानकारी दी। इस मामले में पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है, साथ ही दोनों युवकों के खिलाफ दुराचार, अपहरण और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के पिता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि दो दिन पूर्व वह परिवार के साथ बाहर गए थे। घर में उसकी 15 वर्षीय पुत्री अपने छोटे भाई के साथ थी। आरोप है कि रात करीब 12 बजे गांव का अनवर अहमद अपने मित्र नौगवां पीलीभीत निवासी पप्पू के साथ घर में घुस आया और तमंचे से धमका उसकी पुत्री को गांव के बाहर बाग में ले गया। जहां दोनों ने उसके साथ दुराचार किया। वारदात के बाद किशोरी किसी तरह घर पहुंची। रिश्तेदारी से लौटने पर पुत्री ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाने पहुंचे पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। इस बाबत एसओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही बिरादरी के हैं। किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुराचार और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें