कृभको सेवा केंद्र से ट्रक में भरकर ले जाई जा रही खाद को एडीसीओ ने पकड़
लिया। खाद भरे ट्रक को माधोटांडा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
नगर
के कृभको सेवा केंद्र से ट्रक में भरकर माधोटांडा की ओर ले जाई जा रही खाद
को पूरनपुर-माधोटांडा रोड पर अपर जिला सहकारिता अधिकारी हरेंद्र सिंह
पांगती ने बुधवार को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि कृभको के जिला प्रतिनिधि
मुकेश अमिटा ने खाद भरे ट्रक की जानकारी दी थी। एडीसीओ ने बताया कि चालक
ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। ट्रक में कृभको यूरिया के डेढ़ सौ कट्टे
भरे गए थे। खाद भरे ट्रक को माधोटांडा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में ट्रक में खाद कृभको केंद्र
पूरनपुर से भरकर लाया जाना पाया गया है।
मामले की रिपोर्ट उच्च अफसरों
को भेजी जा रही है। उधर, पकड़े गए खाद भरे ट्रक को कुछ खाद माफिया छुड़वाने
के प्रयास में देर शाम तक जुटे रहे।