मारपीट की घटनाओं में महिला सहित दो लोगों की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को डॉक्टरी जांच के लिए सीएचसी भेजा है।
गांव कांटा टाडा निवासी अहमद सूफी की पत्नी पठानी ने बताया कि उसके दामाद आलम और अलीशेर में लेनदेन को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। इसी रंजिश पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर उसकी पिटाई की। शोर-शराबा पर लोगों के बीच-बचाव पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पठानी की ओर से गांव निवासी अलीशेर, उसकी पत्नी हाजरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पूरनपुर देहात के मोहल्ला हबीबगंज में रंजिशन राजेंद्र कुमार से गाली-गलौज कर मारपीट की गई। पुलिस ने राजेंद्र कुमार की ओर से मोहल्ला निवासी रमेश, उसकी पत्नी रीना, ईश्वर दयाल और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।