फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक कम आने सेे आहत  छात्रा नहर में कूदी, मौत

Fri, 20 May 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल परीक्षा में आशा के अनुरूप अंक न मिलने से आहत छात्रा ने गुरुवार रात नहर में छलांग लगा दी। सुबह शाहजहांपुर क्षेत्र में पुलिस ने उसका शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कस्बे की मदनमोहन कॉलोनी निवासी अरवेश कुमार शुक्ला की 15 वर्षीय पुत्री सोनाली ने इस बार यूपी बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। करीब एक सप्ताह पहले उसका रिजल्ट आया था, जिसमें उसे 600 में से 360 नंबर प्राप्त हुए हैं, लेकिन सोनाली इन अंकों से संतुष्ट नहीं थी और आशा के अनुरूप नंबर न होने वह आहत थी। गुरुवार को दिन में किसी ने उससे कम नंबर आने को लेकर चर्चा कर दी थी, जिससे वह काफी परेशान हो गई और शाम को बिना किसी को बताए साइकिल लेकर घर से निकल गई। देर रात तक घर न पहुंचने पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान रात करीब 10.30 बजे मकसूदापुर मार्ग के निकट बड़ी नहर पटरी पर उसकी साइकिल और चप्पल मिलीं। इससे उसके नहर में कूदने का अंदेशा हुआ। घरवालों की सूचना पर पुलिस ने सुबह उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह शाहजहांपुर क्षेत्र में उसकी लाश पुलिस ने बरामद कर ली। शाहजहांपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। छात्रा की मौत से पिता अरवेश शुक्ला, मां, रोशनी, बहन सोहिनी, नीलू, खुशबू व छोटे भाई गौरव का रो रो बुरा हाल है।

पुलिस भर्ती की तैयारी 
कर रही थी सोनाली
सोनाली के पिता अरवेश शुक्ला ने बताया कि सोनाली पढ़ने में काफी तेज थी और उसे 500 से अधिक अंक आने की उम्मीद थी। हाईस्कूल करने के साथ ही वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी, लेकिन रिजल्ट आने के बाद से ही कम नंबर आने के कारण वह परेशान रहती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें