फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे हो क्राइम कंट्रोल, जब सो रहे चौकी इंचार्ज

Mon, 13 Jun 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बढ़ रहे अपराधों ने पुलिस अफसरों की नींद उड़ा रखी है लेकिन चौकी इंचार्ज चैन की नींद सो रहे हैं। इसका खुलासा एएसपी के औचक निरीक्षण में हुआ।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य ने रविवार रात बरखेड़ा थाना क्षेत्र में भ्रमण कर पुलिस गश्त का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई गांवों और चौकियों पर पहुंचकर हकीकत परखी। एएसपी को निरीक्षण में उपनिरीक्षक योगेंद्र बहादुर दौलतपुर में गश्त करते मिले जबकि करोड़ चौकी इंचार्ज मनोज कुमार नगरा चौराहे पर मौजूद मिले। एएसपी ने उनसे क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। साथ ही चौकी से गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों की लोकेशन पता की। इसके बाद एएसपी जिरौनिया चौकी पहुंचे। यहां चौकी इंचार्ज सच्चिदानंद राय सोते मिले। इस पर एएसपी ने उनकी कड़ी फटकार लगाई और थाने पहुंचकर सीडी में तस्करा अंकित कराया। एसओ ओमहरि वाजपेई ने बताया कि एएसपी के औचक निरीक्षण में लगभग सभी व्यवस्थाएं ठीक मिली हैं। जिरौनिया चौकी इंचार्ज सोते पाए गए। इस बाबत जानकारी करने पर एएसपी विकास कुमार वैद्य ने बताया कि चौकी इंचार्ज की रिपोर्ट एसपी को भेजी गई है। उन्हीं के स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें