फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग : खेत में मिले लापता प्रेमी युगल के शव

Tue, 24 Jan 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
ऑनर किलिंग : खेत में मिले लापता प्रेमी युगल के शव
विज्ञापन
सवा महीने से लापता एक प्रेमी युगल का शव लड़की के घर से लगभग एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में मिला। शव बुरी तरह क्षतविक्षत हालत में मिले हैं, युवती का शव तो कंकाल बन चुका था। आशंका है कि करीब एक माह पूर्व दोनों की हत्या की गई है। युवती के पिता समेत पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं इतने समय में दोनों का कुछ पता लगाने में लापरवाही बरतने पर सुल्तानपुर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव कजरी निरंजनपुर निवासी सरजीत सिंह के पुत्र गुरप्रीत सिंह का महादेव माती गांव की रहने वाले बलविंदर सिंह की बेटी रमनदीप कौर से प्रेम संबंध थे। परिवार की पाबंदियों के बाद भी जब दोनों ने मिलना बंद नहीं किया तो ढाई साल पहले दोनों का रिश्ता तय कर दिया गया था। युवती के पिता जल्द शादी कराने का दबाव लड़की पक्ष पर बनाते रहे, लेकिन लड़के के पिता आर्थिक तंगी का हवाला देते रहे। इस बीच 17 दिसंबर 2016 को गुरप्रीत और रमनदीप कौर दोनों एक साथ लापता हो गए। दो दिन बाद गुरप्रीत की बाइक पुलिस ने गांव के पास गन्ने के एक खेत से बरामद की। गुरप्रीत सिंह के परिवार वालों ने लड़की पक्ष पर उसकी हत्या की आशंका जताई। इससे पहले लड़की के पिता ने गुरप्रीत व उसके साथियों पर बहला फुसलाकर बेटी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज करा दिया। मंगलवार को गांव बांगर निवासी राम पाल सिंह के खेत में लापता युवक-युवती के शव 15 फुट की दूरी पर पड़े मिले। गुरप्रीत के शव के पास कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल, कीटनाशक दवा की खाली पिपिया पड़ी थी। गुरप्रीत के पिता ने शव की शिनाख्त की। उनके परिवार ने लड़की के परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं, जिला मुख्यालय पर देर से पहुंचने के कारण पोस्टमार्टम बुधवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें