फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में फांसी पर लटका मिला कारीगर का शव

Sat, 09 May 2015 12:01 AM IST
मझोला/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के एक होटल के कारीगर का शव होटल के टिनशेड में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घरवालों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी होने पर एएसपी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के गांव गनेशपुर गौटिया निवासी 35 वर्षीय महेश कुमार कस्बे के एक होटल में पिछले कई वर्षों से काम कर रहा था। दो दिन पूर्व वह घर से होटल पहुंचा था। बताया जाता है कि गुरुवार शाम आधी रात के बाद वह होटल के अन्य साथियों के साथ काम करता रहा। बाद में दो अन्य साथियों के साथ होटल में ही सो गया। सुबह उसका शव होटल के अंदर की ओर पड़े टिनशेड में गमछे से बने फांसी के फंदे से लटकता मिला।

इस पर दोनों साथियों ने पुलिस और होटल मालिक को सूचना दी। सूचना पर एएसपी सुधीर कुमार सिंह, सीओ जहानाबाद निर्मल सिंह विष्ट, एसओ विनय सरोज एवं फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के पिता रामबहादुर ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या की गई है।
विज्ञापन


उसने पुलिस को तहरीर दे दी है। उधर एसओ का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर अभी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
उजड़ गई श्यामा की कच्ची गृहस्थी
मझोला। गनेशपुर गौटिया निवासी महेश पिछले कई सालों से कस्बे के होटल पर काम कर रहा था। उसके परिवार में पिता व भाई के अलावा पत्नी श्यामादेवी और चार बच्चे क्रमश: 12 वर्षीय शालिनी, 8 वर्षीय पल्लवी, छह वर्षीय किरन और चार वर्षीय अतुल हैं। महेश की अचानक मौत से श्यामादेवी की कच्ची गृहस्थी उजड़ गई। तीन बेटियों और बेटे की परवरिश अब उसे अकेले ही करनी पड़ेगी। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें