फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता की हालत बिगड़ी, लखनऊ रेफर

Sun, 23 Apr 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर के जोगराजपुर स्टेशन के निकट 15 अप्रैल को सुबह घायल अवस्था में मिली महिला को शाहजहांपुर से शनिवार को लाकर यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां हालत बिगड़ने के बाद एसपी के निर्देश पर उसे केजीएमसी लखनऊ रेफर किया गया है। माधोटांडा थाना क्षेत्र की एक महिला 15 अप्रैल को जोगराजपुर रेलवे स्टेशन के निकट घायल अवस्था में मिली थी। जीआरपी पुलिस ने उसे शाहजहांपुर अस्पताल में भर्ती कराया था। आरपीएफ टीम ने वहां पहुंच महिला के बयान भी दर्ज किए थे। शनिवार को महिला के पति ने पूरनपुर पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही दो युवकों पर गैंगरेप करने एवं विरोध करने पर हाथ पैर काटने का आरोप लगाया था। इस दौरान उसकी तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हाथ और पैर में घाव को गंभीर होता देख पुलिस उससे ज्यादा कुछ जानकारी हासिल नहीं कर सकी थी। रविवार को सुबह उसे पहले शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद दोपहर को एसपी के निर्देश पर उसे केजीएमसी लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने इस मामले में रात को कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी लेकिन ज्यादा हासिल नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवकों को छोड़ दिया। पुलिस अब महिला के ठीक होने का इंतजार कर रही है। इसके तहत उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें