फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में संदिग्ध रूप से जली युवती, मौत

Mon, 29 Jun 2015 11:38 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला के गांव पिपरिया कॉलोनी में एक युवती रविवार की रात संदिग्ध रूप से जल गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

पिपरिया कॉलोनी निवासी दिलीप मंडल की 18 वर्षीय बेटी रविवार की रात परिवार के साथ घर में थी। कमरे में पहुंचते शोर शराबा होने पर घर वालों के साथ साथ मोहल्ले के लोग जमा हो गए। रात को ही उसे गजरौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और वहां से जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। युवती की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।


विवाहिता आग में झुलसी
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मझिगवां में सोमवार को खाना बनाते समय आग की चपेट में आकर एक विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई है।
गांव मझिगवां निवासी श्याम कुमार कश्यप ने बताया कि सोमवार को दोपहर में उनकी पत्नी जशोदा देवी चूल्हे पर खाना बना रही थीं। आग की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गईं। विवाहिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें