सुनगढ़ी पुलिस ने मौर्या मार्केट बल्लभनगर निवासी सुविधा गुप्ता की ओर से शाहजहांपुर जिले के थाना जलालाबाद के शास्त्री नगर निवासी उसके पति, सास-ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मौर्या मार्केट बल्लभनगर निवासी सुविधा गुप्ता ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसका विवाह 28 जनवरी 2014 को जलालाबाद के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी रामाधार गुप्ता के पुत्र अभय गुप्ता के साथ हुआ था। ससुराल वाले पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसे मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। वह मायके आकर रहने लगी। आरोप है कि 16 मार्च 16 को आरोपी उसके मायके आए और मांग पूरी करने को कहा। मांग पूरी करने से इंकार करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई की। मिट्टी तेल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर आरोपी भाग निकले। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि विवाहिता की ओर से पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।