फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोग नामजद, युवती का हुआ मेडिकल

Sun, 25 Dec 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर चार साल तक यौन शोषण करने और शादी के लिए दहेज में पंद्रह लाख रुपये और स्कार्पियो मांगने के मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। इस प्रकरण में पांच लोगों को नामजद किया गया है। शनिवार की शाम कोतवाली पहुंची नगर के एक मोहल्ला की युवती ने मोहल्ला के ही कमरुल मदार खां पर शादी का झांसा देकर चार साल तक यौन शोषण करने और शादी करने के लिए दहेज की मांग का आरोप लगाया था। युवती ने बताया कि वर्ष 2012 में जब वह सहेली के घर ईद मिलने गई थी वहां सहेली के भाई ने सेवई में नशीला पदार्थ देकर उससे दुष्कर्म किया। होश में आने पर आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर मामले को शांत करवा दिया। आरोप है कि शादी के दबाव पर आरोपी के परिवार वालों ने दहेज में पंद्रह लाख रुपये और स्कार्पियों मांगा। इससे क्षुब्ध होकर शनिवार को वह कोतवाली पहुंची और जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने उसे तत्काल सीएचसी में भर्ती करा दिया था। उपचार के बाद शनिवार को उसे छुट्टी दे दी गई। कोतवाल भुवनेश कुमार गौतम ने बताया कि युवती को रविवार को डॉक्टरी जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी कमरुल मदार खां, उसके भाई मदार खां, बहन गुलनुमा, आरोपी की मां कलो रानी और आरोपी के बहनोई मोहल्ला गनेशगंज निवासी परवेज खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें