परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को 33 में से पांच मामलों को आपसी समझौते के आधार पर निपटाया गया। महिला एसओ गुड्डी गंगवार ने बताया कि पुलिस लाइंस में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में रखे गए थे, जिनमें से पांच मामले आपसी सुलह समझौते के आधार पर निपटाए गए। शेष मामलों में 18 तारीख नियत की गई है। इस दौरान एसपीएस संधू, मंसूर अहमद शम्सी, रंजना श्रीवास्तव, महिला सिपाही लता शर्मा, माया देवी मौजूद रहीं।