फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर और तीन किसानों के खेतों में लगी आग

Sat, 21 Mar 2015 07:48 PM IST
पूरनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला रजागंज निवासी शिक्षक अरशद हुसैन खां के घर में शार्टसर्किट से अचानक आग लग गई। इससे घर में रखा हजारों का सामान जल गया। इसी मोहल्ला के नसीम बानो, गांव सिमरिया निवासी लल्ला शाह और सादिक  के चीनी मिल के समीप गन्ना के खेत में संदिग्ध हाल में आग लग गई, जिससे कई बीघा गन्ने की फसल जल गई।
विज्ञापन

मोहल्ला रजागंज निवासी शिक्षक अरशद ने बताया कि परिवार के सदस्य नीचले तल पर सो रहे थे। सुबह पड़ोसियों ने दूसरी मंजिल के कमरे से धुंआं निकलने की उन्हें जानकारी दी। आग लगने से कपड़े, बिस्तर, डबल बेड, कूलर, सेफ और कुछ अभिलेख सहित करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
इसी मोहल्ला के भूरे खां ने बताया कि उसकी पत्नी नसीम बानो के गन्ने के खेत में आग लग गई। इससे उसका करीब सात बीघा गन्ना, गांव सिमरिया निवासी उनके पड़ोसी लल्ला शाह का करीब दो एकड़ गन्ना और इसी गांव के सादिक का करीब 30 बीघा गन्ना जल गया। किसानों ने पड़ोसी पर पताई में लगाई गई आग से गन्ना जलने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें